खूबसूरती की परिभाषा
खूबसूरत है, वो
लब जिन पर दूसरों के लिए कोई दुआ आ जाए !!
खूबसूरत है, वो
दिल जो किसी के दुख मे शामिल हो जाए !!
खूबसूरत है, वो
जज़्बात जो दूसरो की भावनाओं को समझ जाए !!
खूबसूरत है, वो
एहसास जिस मे प्यार की मिठास हो जाए !!
खूबसूरत है, वो
बातें जिनमे शामिल हों दोस्ती और प्यार के किस्से !!
खूबसूरत है, वो
आँखे जिनमे किसी के खूबसूरत ख्वाब समा जाए !!
खूबसूरत है, वो
हाथ जो किसी के लिए मुश्किल के वक्त सहारा बन जाए !!
खूबसूरत है, वो
सोच जिस मैं किसी कि सारी खुशी छुप जाए !!
खूबसूरत है, वो
दामन जो दुनिया से किसी के गमो को छुपा जाए !!
खूबसूरत है, वो
आसूँ जो किसी और के गम मे बह जाए !!

No comments:
Post a Comment